नमस्कार दोस्तों क्या आप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पर निबंध जानना चाहते हैं. तो यह पोस्ट आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगी. इस पोस्ट में आप को तिरंगा पर निबंध कैसे लिखें तथा तिरंगा का महत्व बताया गया है. आइए तिरंगा झंडा पर निबंध जानते हैं
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पर निबंध
प्रस्तावना
प्रत्येक देश की संप्रभुता स्वतंत्रता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक एक झंडा होता है. हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है. तिरंगा झंडा भारत देश की गौरव और ऐतिहासिक स्वतंत्रता का प्रतीक है. हर किसी भारतीय के लिए राष्ट्रीय ध्वज का विशेष महत्व है. राष्ट्रीय ध्वज को विशेष राष्ट्रीय पर्व पर भारत में गर्व के साथ लहराया जाता है
तिरंगा में रंगों का महत्व
तिरंगा झंडे में तीन रंगों का मेल होता है. सबसे ऊपर केसरिया रंग, मध्य में सफेद रंग और नीचे हरे रंग का मेल होता है. मध्य में सफेद रंग पर एक चक्र बना होता है. तिरंगा झंडे की रंग योजना अत्यंत सार्थक और उद्देश्य पूर्ण है
राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग हमारी सरलता, सच्चाई, ईमानदारी, कर्मठता और साधुता का प्रतीक है. सफेद रंग शांति, सद्भाव, प्रेम और भाई-चारे का संदेश देता है. हरा रंग देश की धरती, हरियाली और खुशहाली का संकेत देता है. यह तीनों रंग मिलकर हमारे देशवासियों की वीरता, बंधुता और परस्पर मेल-जोल के प्रतीक है
तिरंगा के मध्य भाग में सफेद रंग पर जो चक्र अंकित है उसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है. इस चक्र में 24 तिलिया होती है. प्रत्येक तिलियो के बीच त्रिकोण चिन्ह होता है. सम्राट प्रियदर्शी अशोक की शिलालेखों और स्तंभों पर मुद्रित सिंह के पैरों के नीचे यह चिन्ह बना हुआ है. यह चिन्ह अमर का राजचिन्ह भी है. यह चक्र काल की भी गतिशीलता और कर्मठता का सूचक है. यह चक्र यह बताता है कि भारतवासी कर्मठ, साहसी और संघर्षशील है
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का महत्व
प्रत्येक भारतीय के लिए तिरंगा का विशेष महत्व है. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय त्योहारों और खुशी के अवसर पर फहराया जाता है. 15 अगस्त 1947 ईस्वी को स्वतंत्रता प्राप्त होने पर यह तिरंगा तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा पहली बार फहराया गया था. 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा अन्य राष्ट्रीय खुशी के समय इस झंडे को फहराया जाता है
यह झंडा जिस किसी समय बिना उद्देश्य नहीं फहराया जाता इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. झंडा फहराए जाने के समय इसकी शान और मर्यादा के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक भारतीय का परम पवित्र कर्तव्य है. जिस दिन झंडा फहराया जाता है उसी दिन सूर्यास्त के पहले झंडे को उतार देना चाहिए
जिस समय झंडा फहराया जाता है उस समय सावधान की मुद्रा में खड़े होकर इसके प्रति सम्मान भाव व्यक्त करना चाहिए. राष्ट्रीय शोक के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका दिया जाता है
हमारा तिरंगा इस बात का संदेश देता है कि हमारा देश धर्म-प्रधान आध्यात्मिक देश है. विभिन्न धर्म के लोग आपस में मिल-जुलकर भाईचारे की भावना को व्यक्त करते हैं. यहां की धरती धन-धन्य से भरी है. हमारे देशवासी वीर और साहसी है. क्षमा, दया, त्याग आदि यहां के लोगों के गुण हैं इसीलिए यह झंडा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक भी है
उपसंहार
तिरंगा झंडे की सुंदरता और सम्मान का चित्रण करते हुए कवियों ने झंडा गीत लिखे हैं. इन गीतों में – झंडा ऊंचा रहे हमारा… सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध गीत है. प्रत्येक भारतवासी का यह कर्तव्य है कि तिरंगा की शान और सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहे और इस संकल्प का पालन करें कि यह झंडा सदैव ऊंचा लहराता रहे
Read More –
- शिक्षक दिवस पर निबंध
- हमारे राष्ट्रीय पर्व पर निबंध
- मेरा विद्यालय पर निबंध
- पुस्तकालय का महत्व पर निबंध
संक्षेप में
दोस्तों उम्मीद है आपको राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पर निबंध अच्छा लगा होगा. अगर आपको यह निबंध कुछ काम का लगा है तो इसे जरूर सोशल मीडिया पर शेयर कीजिएगा.
अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!