नमस्कार दोस्तों क्या आप श्वसन और दहन में अंतर (Difference in respiration and combustion) खोज रहे हैं. तो यह पोस्ट आपके लिए एकदम सही है यह प्रश्न बोर्ड परीक्षाओं के लिए काफी उपयोगी है. आइए सबसे पहले मैं आपको आसान शब्दों में श्वसन और दहन की परिभाषा समझा देता हूं
दोस्तों जिन क्रियाओं में ऑक्सीजन द्वारा खाद्य पदार्थों से रासायनिक ऊर्जा मुक्त होती है वह क्रिया श्वसन कहलाती है और किसी वस्तु का ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलना दहन कहलाता है. तो आइए श्वसन और दहन में अंतर जानते हैं
श्वसन और दहन में अंतर
श्वसन और दहन में निम्नलिखित अंतर है –
श्वसन | दहन |
यह जैविक नियंत्रण में होने वाली विशेष ऑक्सीजन क्रिया है | यह अनियंत्रित ऑक्सीजन की क्रिया होती है |
श्वसन में अधिकांश विमोचित ऊर्जा को धीरे-धीरे विशेष पदार्थ एडिनोसिन ड्राइफास्फेट (ADP) में अनुबंधित किया जाता है | दहन में संपूर्ण निर्मुक्त ऊर्जा प्रकाश एवं ऊष्मा में परिणत होकर एक ही चरण में विकरित हो जाती है |
इसमें ADP से ATP (एडिनोसिन ट्राई फास्फेट) अणु बनते है जिनमें विभिन्न क्रियाओं को करने के लिए विभवीय ऊर्जा उपस्थिति रहती है. अतः यह ऊर्जा सिक्के कहलाते हैं | इसमें इस प्रकार की कोई क्रिया नहीं होती. संपूर्ण ऊर्जा बहुत कम समय में विकरित हो जाती है |
यह क्रिया सामान्य ताप 25 से 45 डिग्री सेल्सियस पर होती है | यह क्रिया उच्च ताप पर होती है |
Read More –
संक्षेप में –
दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको श्वसन और दहन में अंतर के बारे में जानकारी मिल गई होगी. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए
अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद