क्या आप भी जानना चाहते हैं AIIMS क्या है – What is AIIMS in Hindi तो इस पोस्ट में आज आपको AIIMS के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी
Hello दोस्तों मैं सुमित आपका स्वागत करता हूं हमारे MDS Blog में, मैं आशा करता हूँ कि आप स्वस्थ और सुरक्षित होंगे. दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है AIIMS के बारे में, तो चलिए जानते है
AIIMS क्या है – What is AIIMS in Hindi
AIIMS, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत Higher education के लिए सरकारी सार्वजनिक चिकित्सा विश्वविद्यालयों (Public Medical Universities) का एक समूह है
इन संस्थानों को संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित किया गया है. AIIMS नई दिल्ली,1956 में स्थापित किया गया था. तब से 22 और संस्थानों की घोषणा की गई थी
सरल शब्दों में कहा जाए तो AIIMS भारत के सबसे बेहतरीन Medical Collages हैं. जिनमें admission लेकर छात्र MBBS और अन्य Medical courses करके Medical line में Career बना सकते हैं
AIIMS में लगभग 40 से अधिक Medical Courses उपलब्ध है. AIIMS देश के सबसे बेहतरीन Medical courses के साथ देश की सबसे बेहतरीन Medical Treatment भी प्रदान करता है
AIIMS में Undergraduate और Postgraduate दोनों स्तरों पर अलग-अलग प्रकार के medical courses कराए जाते हैं. AIIMS का उद्देश्य भारत में Medical facilities को बेहतर बनाने के साथ साथ देश को कई बेहतरीन डॉक्टर्स प्रदान करना है
AIIMS का फुल फॉर्म
AIIMS का फुल फॉर्म – All India Institute of Medical Sciences है
AIIMS full form in Hindi
AIIMS का हिंदी में फुल फॉर्म – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है
भारत मे स्थापित AIIMS
भारत मे स्थापित AIIMS निम्नलिखित हैं –
इंस्टीट्यूट का नाम | स्थान/जगह | स्थापना वर्ष |
AIIMS दिल्ली | नई दिल्ली | 1956 |
AIIMS भोपाल | मध्य प्रदेश | 2012 |
AIIMS भुवनेश्वर | ओड़िशा | 2012 |
AIIMS जोधपुर | राजस्थान | 2012 |
AIIMS पटना | बिहार | 2012 |
AIIMS रायपुर | छत्तीसगढ़ | 2012 |
AIIMS ऋषिकेश | उत्तराखंड | 2012 |
AIIMS रायबरेली | उत्तर प्रदेश | 2012 |
AIIMS नागपुर | महाराष्ट्र | 2018 |
AIIMS माँगलगिरी | आंध्रप्रदेश | 2018 |
AIIMS गोरखपुर | उत्तरप्रदेश | 2019 |
AIIMS बीबीनगर | तेलंगाना | 2019 |
AIIMS भटिंडा | भटिंडा | 2019 |
AIIMS कल्याणी | पश्चिम बंगाल | 2019 |
AIIMS देवगढ़ | झारखंड | 2019 |
AIIMS तेलंगाना | तेलंगाना | 2019 |
AIIMS राजकोट | गुजरात | 2020 |
AIIMS विजयपुर | जम्मू कश्मीर | 2020 |
AIIMS बिलासपुर | हिमांचल प्रदेश | 2020 |
AIIMS चांगसरी गुवाहाटी | असम | 2020 |
भारत के Under Construction AIIMS
ऊपर दिए गए AIIMS के अलावा भारत मे कुछ ऐसे AIIMS है जिनकी घोषणा हो चुकी है या जो Under Construction हैं. अर्थात उनके बनने की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे कुछ AIIMS निम्नलिखित हैं –
इंस्टीट्यूट का नाम | स्थान/जगह | घोषणा वर्ष |
AIIMS मदुराई | तमिलनाडु | 2015 |
AIIMS अवंतीपोरा | जम्मू कश्मीर | 2015-16 |
AIIMS रेवाड़ी | हरियाणा | 2019 |
AIIMS दरभंगा | बिहार | 2015 |
AIIMS में Admission कैसे लें
भारत मे Medical Sector में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए मुख्यतः दो बड़े Entrance Exams होते हैं. जिनमें से एक AIIMS होता है तथा दूसरा NEET होता है
NEET का Exam पास करने वाले छात्रों को विदेश के कई बेहतरीन Medical colleges में admission मिल जाता है. परंतु AIIMS में Admission की इच्छा रखने वाले छात्रों को AIIMS का Entrance Exam ही पास करना होता है
AIIMS का Entrance Exam काफी कठिन होता है. क्योंकि देश मे सीमित AIIMS में सीमित Seats होती हैं जिनके लिए पूरे देश के कई छात्र Apply करते हैं
देश के सबसे होनहार छात्रों को तथा Entrance Exam में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को AIIMS में Admission प्राप्त होता है
AIIMS का Entrance Exam
AIIMS का Entrance Exam, Computer Based होता है और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ’s) पूछे जाते हैं. जिन्हें हल करने के लिए 3 घण्टे का समय दिया जाता है
AIIMS के Entrance Exam में Physics, Chemistry, Biology और Genreal Knowledge के प्रश्न पूछे जाते हैं. AIIMS के entrance exam में पूछे जाने वाले सवाल आम तौर पर कक्षा 11 व 12 पर आधारित होते हैं
AIIMS में प्रवेश पाने के लिए शैक्षिक योग्यता
AIIMS में प्रवेश पाने या entrance exam देने वाले छात्रों में निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए –
1 → AIIMS की प्रवेश परीक्षा देने वाले Candidate की उम्र 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
2 → AIIMS की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए Candidate को अपनी 12वीं कक्षा Physics, Chemisty और Biology विषयों से पास करना अनिवार्य होता है.
3 → Candidate को अपनी 12वीं की परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ पास करना आवश्यक होता है.
AIIMS और NEET में अंतर – Difference between AIIMS and NEET in Hindi
AIIMS का फुल फॉर्म All India Institute for Medical Sciences होता है. जबकि NEET का फुल फॉर्म National Eligibility cum Entrance Test होता है
AIIMS और NEET में मुख्यतः निम्नलिखित अंतर होते हैं –
1 ⇒ AIIMS Entrance Exam से AIIMS में Admission मिलता है. जबकि NEET के जरिये AIIMS और JIPMER को छोड़कर, देश के बाकी सभी सरकारी और Private medical colleges में admission मिल सकता है
2 ⇒ AIIMS की परीक्षा Online होती है. जबकि NEET offline होती है
3 ⇒ AIIMS exam में 200 MCQs 3.5 घण्टे में हल करने होते हैं. जबकि NEET में 180 MCQs को हल करने हेतु 3 घण्टे का समय दिया जाता है
4 ⇒ AIIMS exam में Physics, Chemistry & Biology हर विषय से 60 प्रश्न, 10 प्रश्न Logical reasoning और 10 प्रश्न General Knowledge से पूछे जाते हैं. जबकि NEET में Physics और Chemistry दोनों से 45-45 प्रश्न और Biology से 90 प्रश्न पूछे जाते हैं
5 ⇒ AIIMS में हर सही प्रश्न पर 1 अंक मिलता है और गलत अंक पर 1/3 अंक काट लिया जाता है. वहीं NEET में हर सही जवाब के 4 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर 1 अंक काट लिया जाता है
6 ⇒ AIIMS exam हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा मे होता है. जबकि NEET की परीक्षा 10 भाषाओं में कराई जाती है जो Hindi, English, Bengali, Gujarati, Marathi, Kannada, Odia, Tamil, Telugu, Assamese हैं
7 ⇒ AIIMS exam देने के लिए candidate की अधिकतम उम्र 25 वर्ष है. वहीं NEET देने के लिए अधिकतम उम्र 25 से 30 वर्ष होती है
8 ⇒ NEET की परीक्षा के कोई भी Candidate अधिकतम 3 बार ही दे सकता है. जबकि AIIMS की परीक्षा कोई भी व्यक्ति कितनी ही बार दे सकता है. जब तक वह 25 साल से अधिक उम्र का ना हो जाये
Read More –
संक्षेप में
दोस्तों उम्मीद है आपको यह पोस्ट AIIMS क्या है – What is AIIMS in Hindi अच्छी लगी होगी. अगर आपको यह जानकारी कुछ काम की लगी है तो इसे जरूर सोशल मीडिया पर शेयर कीजिएगा
अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है. MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !