MDS BLOG™
No Result
View All Result
Tuesday, January 31, 2023
  • Login
  • HOME
  • Computer
  • Educational
  • Hindi Essay
  • Health care
  • Internet
  • Speech
MDS BLOG™
  • HOME
  • Computer
  • Educational
  • Hindi Essay
  • Health care
  • Internet
  • Speech
No Result
View All Result
MDS BLOG™
No Result
View All Result
Home Educational Hindi Essay

कंप्यूटर का महत्व पर निबंध हिंदी में

Sachin Sajwan by Sachin Sajwan
in Hindi Essay

कंप्यूटर का महत्व पर निबंध : कंप्यूटर इंसानों द्वारा बनाया गया एक ऐसा अनोखा अविष्कार है जिसने कि मानव जीवन को सरल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है. कंप्यूटर ने हमें जीवन में बहुत सारी सुख-सुविधाओं से वाकिफ करवाया है. आधुनिक युग में कंप्यूटर एक इतनी सक्षम मशीन बन चुकी है कि वह इंसानों की तरह सोच सकती है और कार्य भी कर सकती हैं

आधुनिक युग में कंप्यूटर एकमात्र ऐसा अविष्कार है जिसमें की संपूर्ण दुनिया की जानकारियों को इकट्ठा करके रखा जा सकता है. इसका अधिकतर उपयोग बैंको, अस्पतालो, कार्यालयों, स्कूलो और शोधो में होता है

क्या आप भी लिखना चाहते हैं कंप्यूटर का महत्व पर निबंध तो आप एकदम सही जगह पर उपलब्ध हुए हैं. हमारे जीवन में कंप्यूटर का महत्व क्या है? आज इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा

यह निबंध विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है जिससे कि उन्हें कंप्यूटर के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी. आइए Importance of Computer Essay in Hindi पढ़ते हैं

पाठ्यक्रम show
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध
प्रस्तावना
कंप्यूटर क्या है ?
हमारे जीवन में कंप्यूटर का उपयोग
उपसंहार
कंप्यूटर का जनक किसे कहते हैं ?
प्रथम गणना यंत्र कौन सा बनाया गया था ?
क्या कंप्यूटर इंसानी दिमाग से तेज है ?

कंप्यूटर का महत्व पर निबंध

कंप्यूटर का महत्व पर निबंध

प्रस्तावना

हाल ही के कुछ वर्षों में हमारे देश में कंप्यूटर की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. देश को कंप्यूटरीकृत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उद्योग-धंधे और संस्थानों में कंप्यूटर का प्रयोग होने लगा है

कंप्यूटर की आयत के लिए देश के द्वार खोल दिए हैं हमारे अधिकारी और मंत्री गण सुपर कंप्यूटर के लिए अमेरिका और जापान तक दौड़ रहे हैं. सरकारी दफ्तरों में तो आधुनिकतम कंप्यूटर लगाने की भारी होड़ लगी हुई है

कंप्यूटर क्या है ?

हमारे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन पर छा-जानेवाला कंप्यूटर आखिर क्या है? इस विषय में जिज्ञासा उत्पन्न होना स्वभाविक है

कंप्यूटर ऐसे यांत्रिक मशीनों का समन्वयत्मक एवं गुणात्मक योग है जो तीव्र गति से तथा न्यूनतम समय में बिना गलती करे हुए गणना कर सकता है

मानव सदैव से ही अपनी गणितीय गणना के लिए गणना यंत्रों का प्रयोग करता रहा है. इस कार्य के लिए प्रयोग की जाने वाली प्राथमिक मशीनों में अबेकस पहला साधन था

वर्तमान समय में तो अनेक प्रकार के गणना यंत्र विकसित हो गए हैं जो जटिल से जटिल गणना का परिकलन स्वता ही कर लेते हैं इन सब में सर्वाधिक शुद्ध एवं उपयोगी, गणना करने वाला यंत्र कंप्यूटर है

चार्ल्स बैबेज पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 19वीं शताब्दी में कंप्यूटर बनाया इन्हें कंप्यूटर के जनक के नाम से जाना जाता है उनके द्वारा बनाया गया सर्वप्रथम कंप्यूटर लंबी-लंबी गणना करके उनके परिणामों को मुद्रित कर देता था

कंप्यूटर स्वयं ही गणितीय गणना करके जटिल से जटिल समस्याओं के हल मिनट और सेकंड में निकाल सकता है जिन समस्याओं को हल करने के लिए मनुष्य को कई दिन यहां तक कि महीने लग सकते हैं

कंप्यूटर से की जाने वाली घटनाओं के लिए एक विशेष भाषा में निर्देश तैयार किए जाते हैं इन निर्देशों और सूचनाओं को कंप्यूटर का प्रोग्राम कहा जाता है

यदि कंप्यूटर से प्राप्त होने वाले परिणाम अशुद्ध है तो इसका तात्पर्य है कि उसके प्रोग्राम में कहीं ना कहीं गलती है इसमें कंप्यूटर का कोई दोष नहीं है

कंप्यूटर का मस्तिष्क अपने सारे काम संकेतों पर आधारित गणितीय भाषा में ही करता है. अक्षरों या शब्दों को भी संकेतों पर आधारित इस मशीनी भाषा में बदला जा सकता है

इसी तरह शब्द या पाठों को यहां तक की पूरी पुस्तकों और फाइलों को भी कंप्यूटर के स्टोरेज में सुरक्षित रखा जा सकता है. कंप्यूटर की मेमोरी में सिंचित सामग्रियों को कभी भी इच्छा अनुसार छापा जा सकता है

हमारे जीवन में कंप्यूटर का उपयोग

कंप्यूटर

आज जीवन के कितने ही क्षेत्रों में कंप्यूटर के व्यापार प्रयोग हो रहे हैं. बड़े-बड़े व्यवसाय, तकनीकी संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठावान, कंप्यूटर के यंत्र-मस्तिष्क का लाभ उठा रहे हैं

अब कंप्यूटर केवल कार्यालयों में ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि कंप्यूटर हजारों किलोमीटर दूर रखे हुए दूसरे कंप्यूटर के साथ बातचीत कर सकते हैं उससे सूचना प्राप्त कर सकते हैं और उसे सूचना भेज सकते हैं

1. बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

भारतीय बैंकों में खातों के संचालन और हिसाब-किताब रखने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाने लगा है. सभी प्रमुख राष्ट्रीय कृत बैंकों ने चुंबकीय संख्याओं वाली नई चेक बुक जारी की है

यूरोप के कई देशों सहित अपने देश में भी ऐसी व्यवस्था उपलब्ध हो गई है कि घर के निजी कंप्यूटर को बैंक के कंप्यूटर के साथ जोड़कर घर बैठे ही लेन-देन का व्यवहार किया जा सकता है

2. प्रकाशन के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

समाचार पत्र और पुस्तकों के प्रकाशन के क्षेत्र में भी कंप्यूटर विशेष योगदान दे रहा है. कंप्यूटर के टकित होने वाली सामग्री को कंप्यूटर की स्क्रीन पर देख कर उसमें संशोधन भी किया जा सकता है.

कंप्यूटर में टचित होने के बाद संपूर्ण सामग्री एक छोटी चुंबकीय डिस्क पर अंकित हो जाती है इसमें भी टकित सामग्री को प्रिंटर की सहायता से मुद्रित किया जा सकता है

समाचार पत्रों के संपादकीय विभाग में कंप्यूटर में विशेष सामग्री संकलित हो रही है, दूसरी और प्रिंटर तेज रफ्तार से सामग्री को मुद्रित करते जा रहे हैं

3. शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

आधुनिक युग में शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर की भूमिका बहुत अधिक है. आजकल हर स्कूल तथा कॉलेजों में कंप्यूटर लगे हुए हैं. स्कूलों तथा कॉलेजों में कंप्यूटर का उपयोग केवल पढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि कंप्यूटर का उपयोग अध्यापक तथा छात्र स्कूल से जुड़े हर कार्य में कर रहे है

आधुनिक युग में सूचनाओं का प्रसार इंटरनेट और कंप्यूटर ने ही सफल बनाया है इसीलिए कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है और भविष्य में यह हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होगा

4. सूचना और समाचार प्रेषण के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

दूरदर्शन की दृष्टि से कंप्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अब तो कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से देश के प्रमुख नगरों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की व्यवस्था उपलब्ध हो गई है

5. डिजाइनिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

यह समझा जाता है कि कंप्यूटर अंकों और अक्षरों को ही प्रकट कर सकता है लेकिन आधुनिक युग के कंप्यूटर भवनों, मोटर गाड़ियों एवं हवाई जहाजों के डिजाइन को तैयार करने के लिए कंप्यूटर ग्राफिक का प्रयोग कर रहे हैं. वास्तुशिल्पी अपनी डिजाइन कंप्यूटर की स्क्रीन पर तैयार करते हैं और प्रिंटर से इनके प्रिंट को तुरंत प्राप्त कर लेते हैं

6. कला के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

कंप्यूटर अब कलाकार अथवा चित्रकार की भूमिका को निभा रहा है. अब किसी भी कलाकार को कैनवास तथा रंगों की जरूरत नहीं है कोई भी कलाकार कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से किसी भी चित्र को तैयार कर सकता है और उसे रंगों से सजा कर प्रिंटर के माध्यम से तुरंत ही प्रिंट कर सकता है. यह सबसे आधुनिक तथा लोकप्रिय तकनीक है जो कि कला के क्षेत्र में प्रयोग हो रही है

7. वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

कंप्यूटरों के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान का स्वरूप ही बदलता जा रहा है. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तो कंप्यूटर ने क्रांति ही उत्पन्न कर दी है इसके माध्यम से अंतरिक्ष के व्यापक चित्र उतारे जा सकते हैं और इन चित्रों का विश्लेषण कंप्यूटर के माध्यम से हो रहा है. वैज्ञानिक क्षेत्र में कंप्यूटर बहुत ही उपयोगी और सर्वाधिक आवश्यक माना जा रहा है

8. औद्योगिक क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

बड़े बड़े कारखानों में मशीनों के संचालन का कार्य कंप्यूटर संभाल रहा है. कंप्यूटर से जुड़कर रोबोट ऐसी मशीनों का नियंत्रण कर रहे हैं जिनका संचालन मानव के लिए अधिक कठिन था. भयंकर ठंड और गर्मी देने वाले भागों में भी कंप्यूटर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता कंप्यूटर को केवल विद्युत की आवश्यकता होती है जिससे कि वह निरंतर काम कर सकें

9. युद्ध के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

कंप्यूटर का आविष्कार युद्ध के एक साधन के रूप में हुआ था. अमेरिका में जो पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर बना था उसका उपयोग युद्ध से संबंधित घटनाओं के लिए ही हुआ था. जर्मन सेना के गुप्त संदेशों को जानने के लिए अंग्रेजों ने कोलोसम नामक कंप्यूटर का उपयोग किया था आज भी नवीन तकनीकों पर आधारित शक्तिशाली कंप्यूटर का विकास किया जा रहा है

10. पर्यावरण को संरक्षित करने में कंप्यूटर का महत्व

कंप्यूटर केवल मानव जीवन तक ही सीमित नहीं है पर्यावरण को बचाने में भी इसका बहुत बड़ा योगदान है. उदाहरण से समझे तो पुराने समय में बहुत सारे पेड़ों को काटकर उनकी लुगदी से कागज बनाए जाते थे जिससे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा था

लेकिन कंप्यूटर ने डिजिटल क्षेत्र में क्रांति लाकर इसका परिवर्तन कर दिया है. आज कोई भी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध है जोकि पुराने समय में कागजों पर उपलब्ध थी. इससे पेड़ों को तो बचाया ही गया है साथ ही साथ कागज के फटने से जो जानकारी गुम हो जाती थी उसका समाधान भी मिल चुका है

11. बिजनेस के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते दौर में कंप्यूटर काफी उपयोगी और महत्वपूर्ण हो चुका है. लगभग हर प्रकार के बिजनेस कंप्यूटर का उपयोग अपनी गुणवत्ता में सुधार करने के लिए करते हैं

बहुत सारे बिजनेस कंप्यूटर पर आधारित है जोकि सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के फील्ड में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. आज कंप्यूटर, बिजनेस के क्षेत्र में इस प्रकार फैल चुका है कि बिना कंप्यूटर के इसे ऑपरेट करना नामुमकिन है

12. अन्य सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का महत्व

जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें कंप्यूटर का उपयोग ना हो रहा हो कंप्यूटर के माध्यम से संगीत के क्षेत्र में भी प्रगति हो रही है तथा वायुयान एवं रेल यात्रा के आरक्षण की व्यवस्था हो रही है. कंप्यूटर में संचित विवरण के आधार पर विवाह-संबंध जोड़ने वाले अनेक संगठन हमारे देश में कार्यरत है

यहां तक कि इसके साथ ही परीक्षाफल, अंतरिक्ष यात्रा, मौसम संबंधी जानकारी, चिकित्सा क्षेत्र, चुनाव आदि में भी कंप्यूटर प्रणाली सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध हो रही है. कंप्यूटर की सहायता से एक भाषा का अनुवाद दूसरी भाषा में भी किया जा रहा है और सारे ऑनलाइन कार्य में भी इसका उपयोग हो रहा है

उपसंहार

भारत जिस गति से कंप्यूटर की ओर बढ़ रहा है उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हम अपने आपको संपूर्ण रूप से कंप्यूटर के हवाले करने के लिए विवश हो रहे हैं. कंप्यूटर हमें बोलना, व्यवहार करना और अपने जीवन को जीना तथा मित्रों से मिलना और उनके विषय में ज्ञान प्राप्त करना आदि सबकुछ सिखाएगा

इसका अभिप्राय यह हुआ कि हम जीवन के प्रत्येक मोड़ पर कंप्यूटर पर ही आश्रित हो जाएंगे. यह सही है कि कंप्यूटर में जो कुछ भी एकत्र किया जा रहा है वह आज की असाधारण बुद्धिजीवी की देन है लेकिन हम यह प्रश्न भी पूछने के लिए विवश है कि जो बुद्धि, स्मरण-शक्ति कंप्यूटरों को दी गई है क्या उससे हमारा कोई अस्तित्व नहीं है?

क्या यह बात अपने आप में कुछ कम गलत है कि हम अपने प्रत्येक भावी कदम कंप्यूटर के माध्यम से प्रमाणित करना चाहे और उसके परिणाम स्वरूप अपने आपको निरंतर कमजोर, हिन और अयोग्य बनाते रहे

FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कंप्यूटर का जनक किसे कहते हैं ?

कंप्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज को कहा जाता है जिन्होंने कि सर्वप्रथम कंप्यूटर बनाया था

प्रथम गणना यंत्र कौन सा बनाया गया था ?

अबेकस को प्रथम गणना यंत्र माना जाता है

क्या कंप्यूटर इंसानी दिमाग से तेज है ?

हालांकि कंप्यूटर, इंसानी दिमाग से बहुत तेज गणना कर सकता है लेकिन ये इंसानी दिमाग से तेज नहीं है क्योंकि इंसान ने ही कंप्यूटर को बनाया है

Read More :

  • सूचना प्रौद्योगिकी पर निबंध
  • विज्ञान और तकनीकी पर निबंध
  • इंटरनेट पर निबंध

संक्षेप में

उम्मीद है आपको बताई गई जानकारी कंप्यूटर का महत्व पर निबंध (Importance of Computer Essay in Hindi) जरूर पसंद आई होगी. आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं. दोस्तों अगर आपको यह जानकारी कुछ काम की लगी है तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजिएगा

ताकि और लोग भी कंप्यूटर का महत्व क्या है इसके बारे में जान सके और जान सके कि कंप्यूटर का हमारे जीवन में क्या उपयोग है और इसके क्या फायदे हैं. MDS Blog पर पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

यह पोस्ट कितनी उपयोगी थी ?

Average rating / 5. Vote count:

अब तक कोई वोट नहीं, इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें

MDS Thanks 😃

पोस्ट अच्छी लगी तो सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

हमें खेद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी नहीं थी !

हमें बताएं कि हम इस पोस्ट को कैसे बेहतर बना सकते हैं ?

ShareSendTweetSharePin

Related Posts

ग्रंथ हमारे गुरु पर निबंध

ग्रंथ हमारे गुरु पर हिंदी निबंध

Essay on Climate Change in Hindi

जलवायु परिवर्तन पर निबंध हिंदी में

Essay on Narendra Modi in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निबंध

Comments 6

  1. Yash Patwiki says:
    2 years ago

    Thanks for talking about important of computer

    Reply
    • Sachin Sajwan says:
      4 months ago

      Thanks! keep your love with MDS

      Reply
  2. Kishan says:
    2 years ago

    कम्पुटर ने हमारा जीवन बहोत आसान बना दिया है. एक बार उन कंप्यूटर के अविष्कारक को धन्यवाद जरुर करे.

    Reply
  3. Rahul says:
    1 year ago

    Thanku Sir

    Reply
  4. Kavita says:
    10 months ago

    Computer ke labh par bhi nibandh likheye mujey ye nibandh kafi aacha Laaga.

    Reply
    • Sachin Sajwan says:
      4 months ago

      जी बिल्कुल! बहुत जल्द उपलब्ध होगा.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रंथ हमारे गुरु पर निबंध

ग्रंथ हमारे गुरु पर हिंदी निबंध

Essay on Climate Change in Hindi

जलवायु परिवर्तन पर निबंध हिंदी में

Essay on Narendra Modi in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निबंध

Essay on Health in Hindi

स्वास्थ्य पर निबंध हिंदी में

20 Lines Essay on Lala Lajpat Rai in Hindi

लाला लाजपत राय पर 20 वाक्य निबंध हिंदी में

Shivaji Maharaj Speech in Marathi

छत्रपती शिवाजी महाराज भाषण मराठी

  • About us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

✨ My Digital Support ✨

© 2023 ⭑MDS Authority⭑ All rights reserved.
No Result
View All Result
  • HOME
  • Computer
  • Educational
  • Hindi Essay
  • Health care
  • Internet
  • Speech

© 2019-2022 MDS BLOG - SAJWAN COMPANY About MDS All rights reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In