20 Lines Deepawali Essay in Hindi : भारत में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं जिनमें से एक दीपावली भी है. क्या आप दीपावली पर 20 वाक्य निबंध के रूप में लिखना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं
यह पोस्ट कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 तक के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है. तो आइए दिवाली पर 20 वाक्य हिंदी में जानते है
दीपावली पर 20 वाक्य निबंध – 20 Lines Deepawali Essay in Hindi

- दीपावली भारतवासियों का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है
- दीपावली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है
- यह त्यौहार अक्टूबर या नवंबर के महीने में आता है
- यह त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है
- इसे दीपों का त्योहार भी कहते हैं
- इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे
- अयोध्या के लोगों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे
- तभी से यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है
- यह त्यौहार मनाने की तैयारियां दशहरे के बाद से ही शुरू हो जाती है
- इस अवसर पर सभी लोग अपने घरों तथा दुकानों की सफाई करते हैं
- इस दिन घरों को रंगोलियों से तथा दीये और मोमबत्तियां जलाकर सजाया जाता है
- इस दिन हर जगह रोशनी-ही-रोशनी दिखाई देती है
- इस दिन सभी लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं
- दिवाली के दिन बच्चे विभिन्न प्रकार के पटाखे और मिठाइयां खरीदते हैं
- इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं
- इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है
- सभी लोग इस दिन धन और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं
- ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी दीपावली में हमारे घर आती है
- दीपावली पर्व पर सभी लोगों के चेहरों पर खुशियां झलकती है
- दीपावली का त्यौहार हमें अंधकार पर प्रकाश की विजय की शिक्षा देता है
Read This : दिवाली पर निबंध
संक्षेप में
उम्मीद है आपको दीपावली पर 20 वाक्य निबंध पढ़कर दिवाली के बारे में जानकारी मिली होगी. क्या आपको दीपावली पर पटाखे फोड़ना पसंद है कमेंट बॉक्स में बताएं
अगर आप इसी तरह की जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़े जहां कि आपको हर तरह की जानकारी दी जाती है