नमस्कार दोस्तों क्या आप धमनी और शिरा में अंतर जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आप ही के लिए तैयार की गई है. यह प्रश्न अक्सर कई बार बोर्ड परीक्षा में पूछा जाता है जो कि कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है
दोस्तों धमनी और शिरा में अंतर जानने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर धमनी तथा शिरा क्या है तो आइए बिना देरी करें सबसे पहले धमनी और शिरा के बारे में जानते हैं
धमनी क्या है?
धमनी ऐसी रुधिर वाहिनियां है जो हृदय से शुद्ध रुधिर को शरीर के अलग-अलग अंगों तक ले जाने का कार्य करती है
शिरा क्या है?
शिरा ऐसी रुधिर वाहिनियां है जो शरीर के अलग-अलग अंगों से अशुद्ध रुधिर को हृदय तक ले जाने का कार्य करती है
धमनी और शिरा में अंतर
धमनी (Arteries) | शिरा (Veins) |
धमनी के द्वारा रुधिर हृदय से अंगों की ओर जाता है | शिरा के द्वारा रुधिर अंगों से हृदय की ओर जाता है |
हृदय स्पंदन के कारण रुधिर रुक-रुक कर तथा अधिक दबाव के साथ बहता है | शिराओं में रुधिर के बहाव की गति धीमी तथा एक ही रहती है |
इनकी भित्तियां मोटी तथा लचीली होती हैं | इनकी भित्तियां पतली तथा कम लचीली होती हैं |
धमनी खाली होने पर भी नही चिपकती हैं | शिरा खाली होने पर चिपक जाती हैं |
धमनियों में कपाट नहीं होते | शिराओं में स्थान-स्थान पर कपाट होते हैं |
धमनियों की आंतरिक गुहा सकरी होती हैं | शिराओं की आंतरिक गुहा चौड़ी होती हैं |
ये त्वचा से दूर गहराई में स्थित होती है | ये त्वचा के समीप स्थित होती है |
पल्मोनरी धमनी को छोड़कर सभी धमनियों में शुद्ध रुधिर होता है | पल्मोनरी शिरा को छोड़कर सभी शिराओं में अशुद्ध ऑक्सीजन रहित रुधिर होता है |
Read More –
- घर्षण क्या है इसकी परिभाषा और लाभ तथा हानि
- गुरुत्वाकर्षण बल क्या है
- प्रकाश क्या है इसके गुण और परिभाषा
संक्षेप में
दोस्तों उम्मीद है आपको धमनी और शिरा में अंतर कि यह जानकारी अच्छी लगी होगी. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा
ऐसी जानकारियों को जानने के लिए MDS Blog के साथ जरूर जुड़िए जहां कि आपको कई तरह की शिक्षात्मक जानकारियां दी जाती है