Hindi Essay

हॉकी पर निबंध

Essay on Hockey in Hindi : हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है और क्रिकेट के बाद काफी लोकप्रिय है. क्या आप हॉकी पर निबंध ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर उपलब्ध हुए हैं

इस पोस्ट के माध्यम से आज मैंने आपको बताया है कि आप कैसे एक अच्छा सा निबंध हॉकी पर लिख सकते हैं. सभी विद्यार्थी के लिए ये पोस्ट काफी उपयोगी है. तो आइए हॉकी पर निबंध जानते हैं

हॉकी पर निबंध – Essay on Hockey in Hindi

Essay on Hockey in Hindi

“भारत का राष्ट्रीय खेल कहलाता
हॉकी सभी के दिलों को खूब भाता”

हमारे देश भारत में बहुत से खेल खेले जाते हैं. उनमें से हॉकी एक महत्वपूर्ण खेल है. हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है यह खेल सभी देशों के द्वारा खेला जाता है

बहुत ही तेजी के साथ खेला जाने वाला यह खेल दो टीमों के बीच में खेला जाता है. हॉकी की एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं. सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य बॉल को दूसरी टीम के नेट पर मानना होता है जिससे कि पॉइंट मिलते हैं. जो टीम तेजी से पॉइंट बनाती है, वो टीम जीत जाती है

हॉकी खेल को खेलने के लिए हॉकी स्टिक का होना जरुरी है. हॉकी स्टिक से ही हॉकी की गेंद को रगड़कर पाले या नेट तक ले जाया जाता है

जहां गोल करना होता है. दोनों टीम में एक गोलकीपर होता है जो दूसरी टीम के गोल होने से रोकता है. जैसे ही कोई सामने वाली टीम गोल करती है, उनका खिलाड़ी गोल को रोकने का प्रयास करता है और बॉल को वापस मैदान की और फेंकता है. जो टीम सबसे ज्यादा गोल बना देती है, वो टीम जीत जाती है

हमारा देश सन 1928 में हॉकी में विश्व विजेता रह चुका है और ओलम्पिक खेलों में अभी तक 6 स्वर्ण पदक जीत चुका है. 1928 से 1956 तक हॉकी में भारत की बादशाहत थी. यह युग भारत में हॉकी का स्वर्णयुग कहा जाता था. फलस्वरूप हॉकी की लोकप्रियता से बढ़ी कि इसे राष्ट्रीय खेल कहा जाने लगा

इस दौरान मेजर ध्यानचंद जैसे महान हॉकी के खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया, क्योंकि उन्होंने इस बीच में ओलम्पिक खेलों में भारत को बहुत बार हॉकी में विजय प्राप्त कराई थी

हॉकी खेल को भारत में काफी पसंद किया जाता हैं. देश में हॉकी खेल की कई राज्य टीमें है, जो राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने के लिए हिस्सा लेती हैं. हमारा देश हॉकी का विश्व चैंपियन भी रह चुका है. हमें देश की हॉकी टीम पर और हमारे हॉकी खेल पर गर्व है

“ऐसे ही नहीं हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल कहलाया,
ओलंपिक में था इस खेल ने, मान देश का बढाया”

Read More :

संक्षेप में

उम्मीद है आपने इस निबंध को पूरा पढ़ा होगा और आपको समझ आया होगा कि कैसे आप हॉकी पर निबंध (Essay on Hockey in Hindi) लिख सकते हैं. अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share कीजिएगा

MDS BLOG पर प्रतिदिन इसी तरह के विभिन्न निबंध प्रकाशित होते रहते हैं. अगर आप पढ़ने में रूचि रखते हैं तो MDS के साथ जरुर जुड़े. यह पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद

यह पोस्ट कितनी उपयोगी थी ?

Average rating / 5. Vote count:

अब तक कोई वोट नहीं, इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें

MDS Thanks 😃

पोस्ट अच्छी लगी तो सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

हमें खेद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी नहीं थी !

हमें बताएं कि हम इस पोस्ट को कैसे बेहतर बना सकते हैं ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please allow ads on our site !

Looks like you're using an ad blocker. We rely on advertising to help fund our site.