क्या आप नौसेना दिवस पर निबंध (Essay on Navy Day in Hindi) लिखना चाहते हैं तो आपने एकदम सही पोस्ट को चुना है. आज मैं आपको सिखाऊंगा कि किस प्रकार आप नौसेना दिवस के बारे में निबंध लिख सकते हैं. तो आइए पढ़ते हैं

नौसेना दिवस पर निबंध 150 शब्दों में
भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को सन 1971 से भारतीय नौसेना की जीत की याद में मनाया जाता है. आज ही के दिन 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्रिडेंट के तहत पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त कर जीत की कामयाबी हासिल की थी
दुनिया की 5 वी सबसे ताकतवर भारतीय नौसेना भारतीय सेना का एक अभिन्न अंग है जिसकी स्थापना 5 सितंबर 1612 को सूरत शहर में की गई थी. भारतीय नौसेना का प्रमुख काम भारत की समुद्री तटीय सीमा की रक्षा करना एवं देश को सुरक्षा कवच प्रदान करना है
हिंद महासागर के सिकंदर भारतीय नौसेना आज कई आधुनिक विशाल युद्धपोत, न्यूक्लियर सबमरीन एवं अन्य आधुनिक तकनीक हथियारों के साथ दुश्मनों को हर मोर्चे पर विफल करने में सक्षम है. भारत को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने एवं ताकतवर बनाने में भारतीय नौसेना के अफसरों एवं सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
Read More :
नौसेना दिवस पर निबंध 300 शब्दों में
भारत देश को सुरक्षित बनाने के लिए थल सेना, जल सेना और वायु सेना तीनों की बहुत बड़ी भूमिका है. जल सेना को ही नौसेना के नाम से जाना जाता है. नौसेना भारत की समुद्र तटीय सीमा और आयात निर्यात की सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी भूमिका निभाती है
भारतीय नौसेना दिवस, जल सेना के लिए एक ऐसा खास दिन है जिस दिन इतिहास के पन्नों में इसका एक अलग नाम बना था. सन 1971 में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध शुरू किया इस युद्ध में पाकिस्तानी नौसेना के मुख्यालय पर ही सबसे पहले हमला किया गया था जो कराची में स्थित था
हिंदुस्तान की ओर से इस लड़ाई में तीन विद्युत क्लास मिसाइल बोट, दो एंटी सबमरीन और एक टैंकर शामिल किया गया था. भारत के नौसैनिकों ने कराची में रात को आक्रमण करने की योजना बनाई थी जिससे कि पाकिस्तान को हराया जा सके क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसा कोई मिसाइल सिस्टम नहीं था जोकि रात में लड़ने के लिए सक्षम हो
परिणामस्वरूप इस युद्ध में भारत का कोई भी सैनिक शहीद नहीं हुआ था परंतु पाकिस्तान के 500 सैनिक मारे गए थे और करीब 700 से अधिक सैनिक घायल हुए थे. इस युद्ध में भारत का कोई भी नुकसान नहीं हुआ था
इसीलिए यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद नौसैनिक इतिहास में सबसे सफल युद्ध माना जाता है जिसने कि इतिहास के पन्नों में नौसेना के इतिहास पर चार चांद लगा दिए थे. इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (इंडियन नेवी डे) मनाया जाता है
FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है ?
प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है
नौसेना दिवस क्यों मनाया जाता है ?
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर आक्रमण करने के लिए “ऑपरेशन ट्राइडेंट” चलाया था. 4 दिसंबर 1971 में भारतीय नौसेना ने कराची पर हमला कर जीत के झंडे फहराए थे. इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (नेवी डे) मनाया जाता है
संक्षेप में
नौसेना दिवस पर निबंध आपके लिए कितना उपयोगिता रहा कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं. यदि आपको लगता है कि इस निबंध में और अधिक सुधार करने की आवश्यकता है तो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर शेयर करें