क्या आप झारखंड स्थापना दिवस पर निबंध (Essay on Jharkhand Foundation Day in Hindi) खोज रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं
आज मैं आपको बताऊंगा कि झारखंड स्थापना दिवस पर हिंदी में किस प्रकार निबंध आप लिख सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह काफी उपयोगी पोस्ट है
आप चाहे तो इसे भाषण के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं. भाषण के रूप में बोलने के लिए आपको इस निबंध से हेडिंग को हटा देना है और ‘आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षक गण और मेरे प्यारे दोस्तों आज हम सभी यहां झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष में उपस्थित हुए हैं’ बोलकर शुरुआत करनी है. तो आइए सबसे पहले कुछ जरूरी पॉइंट पढ़ते हैं
राज्य का नाम | झारखंड |
स्थापना दिवस | प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर |
गठन हुआ | 15 नवंबर 2000 |
राजधानी का नाम | रांची |
नाम से प्रसिद्ध है | वनों की भूमि |
झारखंड स्थापना दिवस पर निबंध

प्रस्तावना
15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. झारखंड भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है जो भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है. झारखंड को Land of Forests यानी ‘वनों की भूमि’ भी कहा जाता है
इंडो-आर्यन भाषा के अनुसार, झारखंड शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. पहला शब्द है झार जिसका अर्थ है जंगल और दूसरा शब्द है खंड जिसका अर्थ भूमि है. इस कारण झारखंड को जंगलों की भूमि कहा जाता है
इसके अलावा यह छत्तीसगढ़ के बाद प्रमुख खनिज उत्पादन वाले राज्य के रूप में जाना जाता है. यह राज्य उत्तर में बिहार, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है
सन 2000 को यह बिहार से अलग होकर भारत का 28वां राज्य बना. यह प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है
झारखंड का इतिहास
झारखंड 2000 में बिहार से अलग हुआ. पहले, यह बिहार का दक्षिणी हिस्सा हुआ करता था. झारखंड उन आदिवासियों की मातृभूमि है जिन्होंने लंबे समय से अलग राज्य का सपना देखा था. स्वतंत्रता के बाद झारखंड राज्य के लोगों को बहुत कम सामाजिक और आर्थिक लाभ मिला, विशेषकर आदिवासी लोगों को
मान्यताओं के अनुसार, 13वीं शताब्दी में ओडिशा के राजा जय सिंह देव ने खुद को झारखंड का शासक घोषित किया था. झारखंड राज्य में छोटानागपुर पठार और संथाल परगना के जंगल शामिल हैं और इसकी विभिन्न सांस्कृतिक परंपराएं हैं
स्वतंत्रता के बाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नियमित आंदोलन के कारण सरकार को 1995 में झारखंड क्षेत्र स्वायत्त परिषद और अंत में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना करने हेतु विवश होना पड़ा
झारखंड स्थापना दिवस
हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनायी जाती है. झारखंड की स्थापना बिहार पुनर्गठन अधिनियम द्वारा 15 नवंबर 2000 को भारत के 28 वें राज्य के रूप में की गई थी
इस प्रकार झारखंड ने भारत के 28वें राज्य के रूप में स्वरूप धारण किया. झारखंड दिवस के इस शुभ अवसर पर राज्य के सभी कॉलेजों और स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं
इसके अलावा सरकार भी इस शुभ अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है साथ ही राज्य की उन्नति और विकास के लिए कई अहम फैसले भी लेती है
इस दिन शहीदों और उनके बलिदानों को भी याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. साथ ही झारखंड के गठन के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों के बलिदानों को भी याद किया जाता है और उन्हें नमन किया जाता है
प्राकृतिक संपदा से संपूर्ण झारखंड
झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है जहां भरपूर मात्रा में प्राकृतिक संपदा का भंडार है. जैसा कि हम इसके नाम से ही जान सकते हैं कि झारखंड मतलब – जंगलों की भूमि, जंगल अर्थात प्राकृतिक संपदा का घर
अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट और कोयले जैसे खनिज संपदा यहाँ भरपूर मात्रा में पाये जाते है. राज्य में कई सारे ऐसे स्थान हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का एक शानदार दर्शन कराते हैं
भौगोलिक दृष्टि से झारखंड
झारखंड भारत के पूर्वी भाग में स्थित है. झारखण्ड का कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी है. झारखंड का अधिकांश भाग छोटा नागपुर पठार पर स्थित है. छोटा नागपुर पठार से होकर कई सारी नदियां गुजरती हैं जैसे – दामोदर, बराकर, सांख और सुवर्णरेखा आदि
इन नदियों के उच्च जल क्षेत्र झारखंड राज्य के भीतर फैले हुए हैं. झारखंड राज्य का अधिकांश भाग अभी भी वनों से घिरा हुआ है. जंगल हाथियों और बाघों की आबादी को बनाए रखते हैं जोकि प्राकृतिक संतुलन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं
उपसंहार
झारखंड स्थापना दिवस, झारखंड वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन झारखंड को अपनी एक नई पहचान मिली थी. विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले प्रोग्राम इस दिवस पर चार चांद लगा देते हैं तथा प्रत्येक झारखंड वासी को गर्व की अनुभूति होती है
“यहां कहां तुम खोज रहे हो
जहां जहां तुम रोज रहे हो
बदल रहा है यूं भाग्य हमारा
आगे बढ़ रहा है झारखंड राज्य हमारा”
FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
झारखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है
झारखंड का गठन कब हुआ था ?
झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था
झारखंड में कुल कितने जिले है ?
झारखंड में कुल 24 जिले है
झारखंड की राजधानी कहां है ?
झारखंड की राजधानी राँची है
Read More :
संक्षेप में
झारखंड स्थापना दिवस पर निबंध आपके लिए कितना उपयोगी था कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं. यदि आपको यह निबंध अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें
यदि आपको इस निबंध में कोई कमी लगती है तो अपना फीडबैक हमें जरूर दें ताकि हम इसकी गुणवत्ता में सुधार कर सके. इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !