नमस्कार दोस्तों क्या आप भी MBA के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर एमबीए क्या है – What is MBA in Hindi और MBA कैसे करें?
तो इस पोस्ट में आज आपको MBA का फुल फॉर्म, MBA कितने प्रकार के होते हैं, MBA की फीस क्या है तथा इसे करने के क्या फायदे हैं? इन सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा. आइए जानते हैं
एमबीए क्या है – What is MBA in Hindi
MBA एक Post Graduation का Course या degree होती है. MBA का फुल फॉर्म Master Of Business Administration है. जैसा इसके नाम से ही हम समझ सकते हैं कि यह Master’s की degree है जो Business Administration से सम्बंधित है
MBA program आपको Management की fundamental knowledge देता है. साथ ही आपको विभिन्न areas जैसे- Marketing, Finance, accounting से सम्बंधित Businesses के बारे में भी सिखाता है. साथ ही MBA course आपके अंदर कई बेहद आवश्यक Soft skills और Leadership skills का भी ज्ञान देता है. जो आपके अच्छे career में अहम भूमिका निभाते हैं
MBA का Full Form
Master of Business Administration
MBA कितने साल का होता है?
MBA आमतौर पर 2 साल का Course होता है. यह आमतौर पर 4 से 6 semester में पूरा होता है
MBA कैसे करें?
MBA करने के लिए सबसे पहले आपके पास Bachelor’s की degree होनी चाहिए. MBA में apply करने के लिए आपको Graduation में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं
इसके बाद आप किसी भी collage या University में MBA के लिए apply कर सकते हैं. कई Collages में MBA में Admission के लिए आपको Entrance Exam देने की जरूरत होती है. यदि आप Entrance exam में Qualify करते हैं तो आपको MBA में admission मिल जाता है
MBA के प्रकार – Types of MBA in Hindi
MBA program निम्नलिखित प्रकार के होते हैं
- Full-Time MBA
- Part-Time MBA
- Online MBA
- Executive MBA
Full-Time MBA ⇒ यह MBA program ऐसे छात्रों के लिए होता है जो regularly collage या university जाना चाहते हैं.
Part-Time MBA ⇒ यह MBA program ऐसे लोगों के लिए है जो या तो job करते हैं या जिनके पास रोज़ collage जाने का समय नहीं होता है
Online MBA ⇒ इस MBA program को आप Online कर सकते हैं. इसमें आपकी पढ़ाई internet के माध्यम से Online होती है और आपको collage या university जाने की आवश्यकता नहीं होती है
Executive MBA ⇒ यह MBA program ऐसे लोगों के लिए होता है जो working professionals होते है. यह उन्हें job करने के साथ-साथ उन्हें management skills develop करने और अपने career को grow करने का मौका देता है
MBA करने के लिए योग्यता
MBA में admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी आवश्यक है
- MBA एक Master’s program है. इसलिए इसे वही छात्र कर सकते हैं जिनके पास Bachelor’s की degree हो
- चाहे आपने किसी भी विषय से Bachelor’s की degree ली हो आप तब भी MBA कर सकते हैं
- MBA में Admission के लिए आपको Bachelor’s की degree कम से कम 50% अंकों के साथ पास करना आवश्यक होता है
- कई सारे Collages और Universities में MBA में Admission के लिए आपको Entrance Exams देने होते हैं
MBA के लिए कौन से Subjects चाहिए होते हैं?
कोई भी Graduate व्यक्ति फिर चाहे उसने किसी भी Subject से Under Graduation पूरी की हो MBA कर सकता है. किसी भी Stream से Graduated व्यक्ति MBA के लिए Apply कर सकता है
MBA की Fees कितनी है?
MBA की fees आमतौर पर आपके द्वारा चुने Program के प्रकार औऱ आपके Collage या University पर निर्भर करती है. आमतौर पर सरकारी Collages या universities की Fees कम होती है. जबकि Private collages अधिक fees charge करते हैं. भारत में MBA course की दो साल की फीस लगभग ₹20,000 से लेकर ₹40 लाख तक है
Read This → BA क्या है और इसके फायदे
MBA करने के क्या फायदे हैं?
MBA काफी students के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है. MBA करने के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं
- MBA करने से आपको Business और Management की अच्छी knowledge होती है
- MBA करने से आपको अच्छी job और अच्छी salary मिलती है
- MBA करने के बाद आप Teaching में भी अपना Career बना सकते हैं
- MBA करने से आपको Business की अच्छी जानकारी होती है. जिससे आप अपना खुद का Business भी शुरू कर सकते हैं
- MBA करने के बाद आपको बेहतर Career opportunities मिलती हैं. आप बड़ी-बड़ी कम्पनियों में अच्छे पद की job पा सकते हैं
- MBA करने से आपको अलग-अलग Sectors जैसे- banking, automobile, commerce आदि में काम करने के मौके मिलते हैं
MBA के बाद Salary
MBA करने के बाद मिलने वाली salary आपके collage और आपके द्वारा किये गए specialization पर निर्भर करती है. यदि आप देश के बड़े और सबसे बेहतर collages से MBA करते हैं तो आपको अच्छी placement मिलती है. विभिन्न specializations के अनुसार मिलने वाली average salary निम्नलिखित होती है
Specialization | Average Salary (Per Annum) |
MBA in Marketing | ₹7 लाख से 25 लाख तक |
MBA in Digital Marketing | ₹5 लाख से 25 लाख तक |
MBA in Finance | ₹7 लाख से 22 लाख तक |
MBA in HR | ₹5 लाख से 8 लाख तक |
MBA in Business Analytics | ₹5 लाख से 18 लाख तक |
MBA in Entrepreneurship | ₹5 लाख से 20 लाख तक |
MBA in Operations | ₹5 लाख से 10 लाख तक |
MBA in Information Technology | ₹5 लाख से 12 लाख तक |
MBA in Management | ₹5 लाख से 18 लाख तक |
MBA in Healthcare | ₹5 लाख से 20 लाख तक |
संक्षेप में
दोस्तों उम्मीद है आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा होगा और जाना होगा कि एमबीए क्या है – What is MBA in Hindi अगर आपको यह जानकारी कुछ काम की लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजिएगा
ताकि और लोगों को भी MBA के बारे में जानकारी हो सके. अगर आप ऐसी जानकारियों से जुड़ा रहना चाहते हैं तो MDS Blog के साथ जरूर जुड़िए. यह Post पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद