क्या आप नागालैंड पर निबंध (Essay on Nagaland in Hindi) लिखना चाहते हैं तो आपने एकदम सही पोस्ट को चुना है. आज मैं आपको बताऊंगा कि आप किस प्रकार नागालैंड राज्य पर हिंदी में निबंध लिख सकते हैं. तो आइए सबसे पहले कुछ जरूरी पॉइंट पढ़ते हैं
राज्य का नाम | नागालैंड |
राजधानी | कोहिमा |
स्थापना हुई | 1 दिसम्बर 1963 को |
कुल क्षेत्रफल | 16,579 km² |
जिलों की संख्या | 12 जिले |
नागालैंड पर निबंध – Essay on Nagaland in Hindi

“अनेकता में एकता का यहां है वास
16 जनजातियां हैं करती निवास”
प्रस्तावना
नागालैंड राज्य भारत देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित एक पर्वतीय राज्य है इसकी राजधानी कोहिमा है. यहां का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है. राज्य उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, दक्षिण मे मणिपुर से, पूर्व मे बर्मा से और पश्चिम में असम से सीमाएं सांझा करता है
राज्य में कुल जिलों की संख्या 12 है. नागालैंड की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है. इसी भाषा मे वहां विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है. वहां पर रहने वाले अधिकांशतः अंग्रेजी में ही बात करते हैं. नागालैंड राज्य में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग बहुत अधिक हैं
राज्य की भौगोलिक स्थिति
नागालैंड राज्य का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है. नागालैंड के कुल क्षेत्रफल का मात्र 9% हिस्सा समतल है जोकि असम घाटी के किनारे का क्षेत्र है
राज्य की सर्वाधिक ऊंची चोटी का नाम सरामति है, जो समुद्र तल से 3840 मीटर की ऊंचाई पर है. यह चोटी नागालैंड और बर्मा को प्राकृतिक रूप से बांटती है. नागालैंड में वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता पाई जाती है
राज्य का इतिहास
नागालैंड का इतिहास भी बर्मा और असम के जैसा ही है. एक मत के अनुसार नागालैंड में नागा लोगों की बहुलता के कारण ही वहां का नाम नागालैंड रखा गया
राज्य की स्थापना
प्रथम विश्वयुद्ध के समय अंग्रेजों ने नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस तथा यूरोप भेजा. युद्ध में लड़कर जब ये लोग भारत लौटे तो उन्होने नागा नेशनलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी
भारतीय स्वतंत्रता के समय नागालैंड राज्य असम के अंतर्गत था लेकिन यहां के निवासी विकसित होना चाहते थे इसीलिए वे सीधा केंद्र सरकार के सम्पर्क में आना चाहते थे
सन 1955 में तत्कालीन केंद्रीय सरकार द्वारा भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालैंड भेजी गयी और सन् 1957 में भारतीय सरकार और नागा लोगों के बीच विलय के विषय पर बातचीत शुरू हो गई. अंततः 1 दिसम्बर 1963 को नागालैंड के रूप में भारत को 16वाँ राज्य प्राप्त हुआ
नागालैंड की संस्कृति
नागालैंड में कुल 16 जनजातियाँ पाई जाती हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – अंगामी, कुकी, चख़ेसंग, चांग, सूमी, इंचुंगेर, आओ, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, ज़ेलियांग, दिमासा, कचारी, पोचुरी, रेंगमा और संगत राज्य में अनेक जनजातियां होने के कारण काफी विद्रोह हुए थे, किंतु आज के समय मे नागालैंड में सभी जातियों के लोग एकता से रहते हैं और भारतीय अनेकता में एकता वाली बात को सार्थक सिद्ध करते हैं
अन्य विशेष जानकारी
नागालैंड में अधिकतर आदिवासी लोग होने से वहां विकास बहुत धीमी गति से हुआ है. वर्तमान समय में नागालैंड की आर्थिक दर 10% तक ही पहुंच पाई है
नागालैंड राज्य का राजकीय पक्षी ब्लाईद ट्रंगोपेन, राजकीय पशु मिथुन, राजकीय वृक्ष बादाम तथा राजकीय फूल बुरांस है
राज्य का इकलौता हवाई अड्डा दीमापुर में स्थित है. नागालैंड राज्य प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक “हॉर्नबिल” उत्सव का आयोजन करता है
उपसंहार
नागालैंड भारत में अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने का एक शानदार उदाहरण है और इसकी सुंदर वादियां हर किसी का मन मोह लेती है
नागालैंड जैसे राज्य भारत की प्राकृतिक सौंदर्य पर चार चांद लगा देते हैं इसीलिए हम सभी को इन प्राकृतिक सुंदरताओं का लुफ्त उठाना चाहिए और इन्हें संरक्षित करना चाहिए
FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नागालैंड राज्य की राजधानी कहां है ?
कोहिमा नागालैंड राज्य की राजधानी है
नागालैंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?
प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस मनाया जाता है
वर्तमान में नागालैंड में कुल कितने जिले हैं ?
वर्तमान में नागालैंड में कुल 12 जिले हैं
Read More :
संक्षेप में
नागालैंड राज्य पर निबंध आपके लिए कितना उपयोगी था हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं. यदि आपको लगता है कि इस निबंध में और सुधार करने की आवश्यकता है तो अपना फीडबैक हमें जरूर दें