Hindi Essay

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध

National Sports Day Essay in Hindi : आज हमारा देश भारत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है जिनमें से एक क्षेत्र खेलों का भी है. हाल ही के कुछ वर्षों में भारत ने खेलों के क्षेत्र में विभिन्न उपाधियां हासिल की है जोकि हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है

खेलों का महत्व बताने के लिए तथा खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध लिखना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं

आज मैं आपको बताऊंगा कि खेल दिवस पर आप किस प्रकार एक अच्छा सा निबंध लिख सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह पोस्ट काफी उपयोगी है. तो आइए जानते हैं

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध – National Sports Day Essay in Hindi

National Sports Day Essay in Hindi

“खेलों का महत्व युवाओं को समझाता,
खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी की याद में देश मनाता”

प्रस्तावना

हमारे देश भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय खेल दिवस खेलों को समर्पित 1 दिन है जो हमें खेलों से होने वाले लाभ और विशेषताओं के बारे में अवगत कराता है

इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस है. भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने में इनका बहुत अधिक योगदान रहा है इसीलिए इन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है

मेजर ध्यानचंद जी

मेजर ध्यानचंद 16 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. भर्ती होने के बाद उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया और भारतीय टीम का हिस्सा बन गए. उन्होंने सन 1926 से 1948 तक अपने हॉकी करियर में 400 से अधिक गोल किए

उन्होंने ओलिंपिक भी खेला और बेहतरीन प्रदर्शन दिया. ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को उनके प्रतिनिधित्व में तीन बार स्वर्ण पदक मिला. उस समय सम्पूर्ण भारत उन पर गर्व करता था और आज भी करता है

सन 1948 में मेजर ध्यानचंद ने हॉकी से सन्यास ले लिया था. हॉकी के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है ?

भारतवासियों में खेल के प्रति रूचि बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. विद्यालयों और कॉलेजो में भी खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल, प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है और मेजर ध्यानचंद जी को याद किया जाता है. बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के उद्देश्य

राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने के प्रमुख उद्देश्य खेल के महत्व को समझना तथा लोगों को खेलने हेतु जागरूक करना है. राष्ट्रीय खेल दिवस युवा नागरिकों को खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने और भारत देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित करता है. खेलने हेतु रुचि पैदा करने के लिए भी इस दिवस को मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व

खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जिसका हमारे जीवन में विशेष महत्व है. हमारे मानव शरीर को खेलने से बहुत फायदे मिलते हैं. खेलने से हमारा शरीर चुस्त और दुरुस्त बना रहता है, जिसके फलस्वरूप कई प्रकार के बीमारियों से हम दूर रहते हैं. खेल के क्षेत्र में व्यक्ति अच्छा नाम, प्रसिद्धि और रोजगार सब प्राप्त कर सकता है

मेजर ध्यानचंद ने भी एक महान हॉकी खिलाड़ी के रूप में देश का गौरव बढ़ाया था. उन्होंने भारतीय हॉकी को सम्पूर्ण विश्व के सामने एक अलग ही पहचान दिलवाई

“खेलों के महत्व को जानो,
देश के युवाओं अपनी क्षमता को पहचानो”

उपसंहार

हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल समझा जाता है लेकिन अभी तक खेल मंत्रालय की तरफ से भारत देश का कोई भी राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया गया है

मेजर ध्यानचंद जी ने हॉकी खेल को देशभर में प्रसिद्ध किया. खेल जगत में उनका यह योगदान केवल खेल दिवस के दिन ही नहीं बल्कि हर एक दिन हम भारतवासियों को याद रहेगा

मेजर ध्यानचंद जी से प्रेरणा लेकर हम भी अपने देश को खेल के क्षेत्र में प्रगतिशील बना सकते हैं और खुद भी सफल बन सकते हैं

“राष्ट्रीय खेल जगत में खूब नाम कमाया
मेजर ध्यानचंद जी ने हॉकी को मान दिलाया”

FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है

खेल दिवस मनाने का क्या कारण है

राष्ट्रीय खेल दिवस खेलों के महत्व को समझने तथा लोगों को खेलने हेतु जागरूक करने और खेल के क्षेत्र में मेजर ध्यानचंद जी के योगदान और उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार कब मनाया गया

वर्ष 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था

Read More :-

संक्षेप में

आशा करता हूं आपको राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध National Sports Day Essay in Hindi अच्छा लगा होगा. अगर आपको यह निबंध कुछ काम का लगा तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर कीजिएगा

इसी तरह के विभिन्न निबंध MDS Blog पर प्रकाशित होते रहते हैं यदि आपको यह Blog उपयोगी लगा है तो MDS Blog के साथ जरुर जुड़े. यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

यह पोस्ट कितनी उपयोगी थी ?

Average rating / 5. Vote count:

अब तक कोई वोट नहीं, इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें

MDS Thanks 😃

पोस्ट अच्छी लगी तो सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

हमें खेद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी नहीं थी !

हमें बताएं कि हम इस पोस्ट को कैसे बेहतर बना सकते हैं ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please allow ads on our site !

Looks like you're using an ad blocker. We rely on advertising to help fund our site.