Tatpurush Samas in Hindi : हिंदी व्याकरण हम बचपन से ही पढ़ते आए हैं जिसमें कि हमने संज्ञा, सर्वनाम, शब्द, विशेषण इत्यादि चीजों का अध्ययन किया है. इसी के साथ एक अहम टॉपिक तत्पुरुष समास भी है
क्या आप तत्पुरुष समास किसे कहते हैं और इसकी परिभाषा खोज रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी
इस पोस्ट में आपको बताया गया है तत्पुरुष समास क्या है, तत्पुरुष समास के भेद और तत्पुरुष समास के उदाहरण भी दिए गए हैं जिससे कि आपको तत्पुरुष समास समझने में आसानी होगी. तो चलो जानते है
तत्पुरुष समास किसे कहते हैं ?

तत्पुरुष समास की परिभाषा – जिस समास में बाद का अथवा उत्तरपद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है, उसे तत्पुरुष समास कहते है
तत्पुरुष समास के भेद
विभक्तियों के नामों के अनुसार तत्पुरुष समास के छह भेद हैं
- कर्म तत्पुरुष (द्वितीया तत्पुरुष)
- करण तत्पुरुष (तृतीया तत्पुरुष)
- संप्रदान तत्पुरुष (चतुर्थी तत्पुरुष)
- अपादान तत्पुरुष (पंचमी तत्पुरुष)
- संबंध तत्पुरुष (षष्ठी तत्पुरुष)
- अधिकरण तत्पुरुष (सप्तमी तत्पुरुष)
कर्म तत्पुरुष (द्वितीया तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
कर्म तत्पुरुष समास में कर्म कारक की विभक्ति ‘को’ का लोप हो जाता है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
गगन को चूमने वाला | गगनचुंबी |
यश को प्राप्त | यशप्राप्त |
चिड़ियों को मारने वाला | चिड़ीमार |
ग्राम को गया हुआ | ग्रामगत |
रथ को चलाने वाला | रथचालक |
जेब को कतरने वाला | जेबकतरा |
करण तत्पुरुष (तृतीया तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
करण तत्पुरुष समास में करण कारक की विभक्ति ‘से’ और ‘के द्वारा’ का लोप हो जाता है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
करुणा से पूर्ण | करुणापूर्ण |
भय से आकुल | भयाकुल |
रेखा से अंकित | रेखांकित |
शोक से ग्रस्त | शोकग्रस्त |
मद से अंधा | मदांध |
मन से चाहा | मनचाहा |
पद से दलित | पददलित |
सूर द्वारा रचित | सूररचित |
संप्रदान तत्पुरुष (चतुर्थी तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
संप्रदान तत्पुरुष समास में संप्रदान कारक की विभक्ति ‘के लिए’ लुप्त हो जाती है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
प्रयोग के लिए शाला | प्रयोगशाला |
स्नान के लिए घर | स्नानघर |
यज्ञ के लिए शाला | यज्ञशाला |
गौ के लिए शाला | गौशाला |
देश के लिए भक्ति | देशभक्ति |
डाक के लिए गाड़ी | डाकगाड़ी |
परीक्षा के लिए भवन | परीक्षा भवन |
हाथ के लिए कड़ी | हथकड़ी |
अपादान तत्पुरुष (पंचमी तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
अपादान तत्पुरुष समास में अपादान कारक की विभक्ति ‘से’ (अलग होने का भाव) लुप्त हो जाती है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
धन से हीन | धनहीन |
पथ से भ्रष्ट | पथभ्रष्ट |
पद से च्युत | पदच्युत |
देश से निकाला | देशनिकाला |
ऋण से मुक्त | ऋणमुक्त |
गुण से हीन | गुणहीन |
पाप से मुक्त | पापमुक्त |
जल से हीन | जलहीन |
संबंध तत्पुरुष (षष्ठी तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
संबंध तत्पुरुष समास इसमें संबंधकारक की विभक्ति ‘का’, ‘के’, ‘की’ लुप्त हो जाती है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
राजा का पुत्र | राजपुत्र |
राजा की आज्ञा | राजाज्ञा |
पर के अधीन | पराधीन |
राजा का कुमार | राजकुमार |
देश की रक्षा | देशरक्षा |
शिव का आलय | शिवालय |
गृह का स्वामी | गृहस्वामी |
विद्या का सागर | विद्यासागर |
अधिकरण तत्पुरुष (सप्तमी तत्पुरुष) समास किसे कहते हैं ?
अधिकरण तत्पुरुष समास में अधिकरण कारक की विभक्ति ‘में’ तथा ‘पर’ लुप्त हो जाती है. जैसे :
विग्रह | समस्त पद |
---|---|
शोक में मग्न | शोकमग्न |
पुरुषों में उत्तम | पुरुषोत्तम |
आप पर बीती | आपबीती |
गृह में प्रवेश | गृहप्रवेश |
लोक में प्रिय | लोकप्रिय |
धर्म में वीर | धर्मवीर |
कला में श्रेष्ठ | कलाश्रेष्ठ |
आनंद में मग्न | आनंदमग्न |
Note – तत्पुरुष समास के उपर्युक्त भेदों के अलावे कुछ अन्य भेद भी हैं, जिनमें प्रमुख है नञ् समास
नञ् समास – जिस समास के पूर्व पद में निषेधसूचक/नकारात्मक शब्द (अ, अन्, न, ना, गैर आदि) लगे हों नञ् समास कहलाता है, जैसे- अधर्म (न धर्म), अनिष्ट (न इष्ट), अनावश्यक (न आवश्यक), नापसंद (न पसंद), गैरवाजिब (न वाजिब) आदि
FAQ’s – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
तत्पुरुष समास के 10 उदाहरण बताइए ?
तत्पुरुष समास के 10 उदाहरण निम्नलिखित है –
1. राजा का कुमार = राजकुमार
2. धर्म का ग्रंथ = धर्मग्रंथ
3. रचना को करने वाला = रचनाकार
4. जेब को कतरने वाला = जेबकतरा
5. मन से चाहा = मनचाहा
6. पद से दलित = पददलित
7. ऋण से मुक्त = ऋणमुक्त
8. लोक में प्रिय = लोकप्रिय
9. शोक में मग्न = शोकमग्न
10. धर्म में वीर = धर्मवीर
तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है ?
तत्पुरुष समास के मुख्यतः 7 भेद होते है जोकि निम्नलिखित है
1. कर्म तत्पुरुष (द्वितीया तत्पुरुष) समास
2. करण तत्पुरुष (तृतीया तत्पुरुष) समास
3. संप्रदान तत्पुरुष (चतुर्थी तत्पुरुष) समास
4. अपादान तत्पुरुष (पंचमी तत्पुरुष) समास
5. संबंध तत्पुरुष (षष्ठी तत्पुरुष) समास
6. अधिकरण तत्पुरुष (सप्तमी तत्पुरुष) समास
7. नञ् समास
संक्षेप में
दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको तत्पुरुष समास किसे कहते हैं – Tatpurush Samas in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर कीजिएगा
नई नई जानकारियों को जानने के लिए MDS Blog के साथ जुड़िए जहां की आपको कई तरह की शिक्षात्मक जानकारियां दी जाती है MDS Blog पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद