10 Lines Essay on female feticide in Hindi : कन्या भ्रूण हत्या राष्ट्र के विकास में एक बहुत बड़ी बाधा है जिसका समाधान करना आवश्यक है. क्या आप कन्या भ्रूण हत्या पर 10 वाक्य लिखना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं
आज मैं आपको बताऊंगा कन्या भ्रूण हत्या पर 10 वाक्य निबंध किस प्रकार आप लिख सकते हैं. तो आइए बिना समय गवाएं पढ़ते हैं
कन्या भ्रूण हत्या पर 10 वाक्य

- इंसानों द्वारा किये जाने वाले सबसे बड़े पापों और कुकर्मों में से एक सबसे बड़ा पाप कन्या भ्रूण हत्या है
- माँ के गर्भ में पल रही कन्या की जन्म से पहले गर्भ में ही हत्या कर देना कन्या भ्रूण हत्या कहलाता है
- यह एक जघन्य अपराध है और ऐसा करना कानूनों के खिलाफ है
- गरीब माता-पिता को कन्याएं इसीलिए बोझ लगती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कन्या की शादी में दहेज देना पड़ता है
- कई लोगों को यह भी लगता है कि केवल पुत्र ही परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं और कन्याएं केवल घर पर बोझ होती हैं
- लोगों की इस मानसिकता का कारण गरीबी, अशिक्षा, असुरक्षा और जागरूकता की कमी होना होता है
- भारत एक ऐसा देश है जहां हम देवी मां की पूजा करते हैं और हमारा इतिहास, संस्कृति हमें महिलाओं की इज़्ज़त करने का पाठ पढ़ाती है
- हमारा अतीत और वर्तमान दोनों यह साबित करता है कि कन्याएं किसी भी क्षेत्र में पुत्रों से पीछे नहीं हैं
- बीते समय की तुलना में अब कन्या भ्रूण हत्या के मामले कम सामने आते हैं. इसे रोकने लिए सरकार ने कई मुहिमें चलाई हैं
- सरकार ने लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगाया है और इसके अलावा लोगों में जागरूकता भी फैलाई गई है कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं
Read This : कन्या भ्रूण हत्या पर निबंध 500 शब्दों में
संक्षेप में
कन्या भ्रूण हत्या पर 10 वाक्य किस प्रकार लिख सकते हैं यह आप अच्छे से समझ गए होंगे. आपके लिए जानकारी कितनी उपयोगी थी कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिससे कन्या भ्रूण हत्या के बारे में उनको भी जानने को मिलेगा