Vigyan ke Chamatkar par nibandh : नमस्कार MDS BLOG में आपका स्वागत है क्या आप विज्ञान के चमत्कार पर निबंध खोज रहे हैं तो आपने एक सही पोस्ट का चुनाव किया है
आज की इस पोस्ट में हम आपको विज्ञान के चमत्कार पर निबंध कैसे लिखा जाए और विज्ञान के चमत्कार के लाभ और हानि क्या-क्या है इन सभी विषयों पर चर्चा करेंगे. आइए जानते हैं
विज्ञान के चमत्कार – Vigyan Ke Chamatkar
प्रस्तावना
मनुष्य ने अपने आवश्यकताओं के अनुरूप आदि काल से ही नए-नए आविष्कार किए हैं आज का युग विज्ञान का युग है
21वीं सदी में मनुष्य ने इतनी प्रगति कर ली है कि चारों तरफ चमत्कार देखने को मिलते हैं
विज्ञान के आविष्कार से जहां एक और मनुष्य का जीवन सुखमय हुआ है वही मनुष्य के समय की काफी बचत भी हुई है
यह फैला हुआ विश्व एक परिवार की भांति सिमट गया है. यह चमत्कार विज्ञान की मदद से संभव हो सका है आज हम हजारों किलोमीटर की यात्रा कुछ घंटों में हवाई जहाज से कर सकते हैं
एक कोने की बात दूसरे कोने तक हम आसानी से पहुंचा सकते हैं यह सब विज्ञान के चमत्कार ही तो है जिन्होंने कि हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान के कार्य निम्नलिखित है
विज्ञान के चमत्कार
- चिकित्सा के क्षेत्र में
- यातायात के क्षेत्र में
- संचार के क्षेत्र में
- औद्योगिक क्षेत्र में
- कृषि के क्षेत्र में
चिकित्सा के क्षेत्र में
चिकित्सा के क्षेत्र में मनुष्य ने विज्ञान की मदद से बहुत प्रगति की है. विज्ञान के नए शोध के कारण हर दिन मानव एक नई समस्या से छुटकारा पाता है
आज, कई प्रकार के अंग प्रत्यारोपण केवल विज्ञान द्वारा संभव किए गए हैं जिन्होंने मानव जीवन को स्वस्थ और लंबा बनाया है
जो काम पहले केवल सर्जरी से संभव थेअब वे अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से दर्द रहित लेजर किरणों से किए जा रहे हैं
40-50 साल पहले जहां मलेरिया एक घातक बीमारी मानी जाती थी अब विज्ञान की प्रगति के साथ मलेरिया एक आम बीमारी बन गई है
यातायात के क्षेत्र में
आज विज्ञान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की यातायात के क्षेत्र में कर रहा है जहाँ लोग बैलगाड़ियों, घोड़ों पर सवार होते थे आजकल परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है
डीजल, पेट्रोल जैसे ईंधनों के आविष्कार के बाद तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है जिसमें मानव पहले यातायात क्षेत्र की यात्रा करने के लिए दिन और महीने खर्च करते थे आज के समय में वह यात्रा घंटों में पूरी होती है
मोटर कार, हवाई जहाज, ट्रेन, बस, पानी के जहाज, हेलीकॉप्टर आदि सभी यातायात के प्रमुख साधन हैं
इन उपकरणों ने पूरी दुनिया को सीमित कर दिया है और इसे एक धागे में बांध दिया है. आज के समय में, पूरी दुनिया एक राष्ट्र की तरह हो गई है और विज्ञान के चमत्कार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं
संचार के क्षेत्र में
विज्ञान ने संचार के क्षेत्र में भी एक शानदार प्रगति की है जहां पहले टेलीफोन देखा जाता था अब हर किसी के हाथों में मोबाइल फोन देखना संभव है
पहले खबर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में दिनों और महीनों का समय लगता था लेकिन आज उस समाचार को पहुंचाने में मिनट या सेकंड का समय लगता है
ऑनलाइन न्यूजपेपर, ऑनलाइन न्यूजसाइट पर एक क्लिक पर खबरों का संसार मौजूद है. वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया के चप्पे-चप्पे की खबर हम अपने मोबाइल की एक बटन दबाते ही जान लेते हैं
Facebook, twitter, Whatsapp के सहारे चाहे हम अपने सगे संबंधियों से कितने ही दूर क्यों न हों पर इन सबके माध्यम से अब हम उनसे 24 घंटे जुड़े रह सकते हैं
औद्योगिक क्षेत्र में
विज्ञान ने आनंद के उपयोग के लिए कई प्रकार की सामग्रियों को इकट्ठा किया है. औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों के आविष्कार ने छलांग और सीमा से औद्योगिक क्षेत्र की उत्पादन क्षमता में क्रांति ला दी है
पहले लोग ऊन या सूती कपड़े पहनते थे लेकिन अब वे नायलॉन और टैरिलीन कपड़े पहनते हैं
जो काम कभी सैकड़ों लोगों द्वारा किया जाता था आज केवल एक मशीन द्वारा किया जाता है. मशीनों के उपयोग के साथ उत्पादों की गुणवत्ता में भी लगातार सुधार हो रहा है
कृषि के क्षेत्र में
कई आविष्कारों और खोजों ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली फसल उगाने में मदद की है
आज के समय में ऐसी मशीनें बनाई गई हैं जो जुताई, कटाई, अनाज तैयार करने आदि का काम करती हैं कृषि के क्षेत्र में एक निरंतर शोध ने उन्नत बीज प्रदान किए हैं
कई प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का उत्पादन किया गया है जिसका कृषि उत्पादन क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है
कीटनाशकों के छिड़काव से फसलों को बीमारियों से बचाया जाता है. रासायनिक उर्वरकों से फसल को दोगुना और चौगुना किया जा सकता है
विज्ञान के लाभ और हानि
विज्ञान के लाभ | विज्ञान के हानि |
विज्ञान ने आज के समय में बहुत उन्नति कर ली है . विज्ञान ने चिकित्सा व्यवस्था में बहुत प्रगति कर ली है. खेती, संचार, चिकित्सा विज्ञान और लगभग हर क्षेत्र में मनुष्य का विज्ञान की समझ के साथ प्रचुर मात्रा में विकास हुआ है | आज विज्ञान का दुरुपयोग कई तरह से हो रहा है. दुनिया देश के विकास के लिए जीवाश्म इंधनों का बढ़ चढ़कर उपयोग कर रहे हैं जिससे हमारा पर्यावरण धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ रहा है और कई देश एक से बढ़कर एक जैविक हथियार तैयार कर रहे हैं |
विज्ञान की प्रगति के साथ मानव जीवन में कई सुविधाजनक उपलब्धियों को हमने प्राप्त किया है और साथ ही विज्ञान की ही देन से हम आने वाली अनहोनी का पता लगा सकते हैं | विज्ञान ने कंप्यूटर का अविष्कार किया फिर इंटरनेट का और मानव काम का बोझ कम कर लिए लेकिन कुछ लोगों ने इसका दुरूपयोग करना शुरू कर दिया |
विज्ञान की प्रगति ने हर क्षेत्र में पैर पसारे हैं आज हम कई मिलो दूर तारों और नक्षत्रों का ठीक से अध्ययन कर सकते हैं | विज्ञान ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए हवाई जहाज, गाडियों आदि का निर्माण किया इसकी वजह से जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है ओजोन परत का क्षरण हो रहा है |
जीवन में विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है. विज्ञान के विभिन्न योगदानों ने हमारे अस्तित्व को अधिक आरामदायक और सहज बना दिया है. | चिकित्सा के क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड का दुरुपयोग किया जा रहा है, लोग गर्भ में लिंग की जांच करके गर्भ में ही मासूमों की हत्या कर देते हैं |
विज्ञान के नुकसान
विज्ञान के चमत्कार अभिशाप के रूप में और विज्ञान के नुकसान –
किसी भी चीज की अधिकता भी नाश का एक प्रमुख कारण होती है जहां एक और विज्ञान के बहुत से चमत्कार देखने को मिलते हैं, वही विज्ञान से कुछ नुकसान भी है
विज्ञान ने जितने भी साधन मनुष्य को उपलब्ध कराए हैं वो सभी उसके सुविधा के लिए ही उपलब्ध कराए गये हैं लेकिन अगर उनका उपयोग गलत ढंग से और ज्यादा किया जायेगा तो वे हमारे लिए घटक सिद्ध होते हैं
हमारे देश में हजारों लाखों फैक्ट्रियां हर दिन रासायनिक कचरा और अन्य प्रकार का दूषित कचरा नदियों में छोड़ रही है. इससे नदियों का जल दूषित हो रहा है
यातायात के साधनों ने जहाँ पर मनुष्य के समय की बचत की है तो वहीं पर उससे अनेक दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. विज्ञान के कई अन्य दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं
विज्ञान की मदद से एक मशीन 20 से 50 लोगों के बराबर का काम अकेले ही कर लेती है. प्राचीनकाल के युद्धों में केवल सेना को नुकसान पहुंचाया जाता था लेकिन आज ऐसे शस्त्रों का निर्माण किया गया है जिनकी वजह से अबोध जनता, पशु-पक्षी, सारा प्राणी जगत ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है
उपसंहार
विज्ञान के बहुत से चमत्कार हमें देखने को मिलते हैं. विज्ञान के नए आविष्कार हमारे जीवन में प्रतिदिन चमत्कार उत्पन्न कर रहे हैं
विज्ञान हमारे लिए वरदान भी होता है तो अभिशाप भी होता है. विज्ञान ने जितने भी साधनों का आविष्कार किया है वो सभी हमारे लिए वरदान सिद्ध हुए हैं लेकिन अगर हम उन साधनों का अनुचित प्रयोग करते हैं तो वो हमारे लिए अभिशाप बन जाते हैं.
हमें अपनी जीवन शैली को अच्छा बनाने और सुविधाजनक बनाने के लिए विज्ञान का उपयोग करना चाहिए बजाए किसी को दुःख देने के उम्मीद है आपको यह निबंध पसंद आया होगा
Read More –
संक्षेप में
दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको विज्ञान के चमत्कार पर निबंध – Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi अच्छा लगा होगा. अगर आपको यह निबंध कुछ काम का लगा है तो इसे जरूर सोशल मीडिया पर शेयर कीजिएगा
अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!