नमस्कार दोस्तों क्या आप व्यायाम के लाभ – Benefits of exercise in Hindi खोज रहे हैं. तो यह पोस्ट आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगी
इस पोस्ट में आपको व्यायाम का महत्व तथा व्यायाम के लाभ पर निबंध कैसे लिखा जाए इसके बारे में बताया गया है. आइए व्यायाम के लाभ पर निबंध की शुरुआत करते हैं
व्यायाम के लाभ – Benefits of Exercise in Hindi
प्रस्तावना
व्यायाम का अर्थ है – शारीरिक कसरत करना, शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए व्यायाम करना आवश्यक है. व्यायाम के बिना शरीर कमजोर होता है. कमजोर शरीर रोगों का घर होता है. शरीर को तरह तरह के कष्ट उठाने पड़ते हैं. समाज में लोग कमजोर आदमियों को दुख देने में मजा लेते हैं. अतः शरीर को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम एक सरल उपाय है
व्यायाम का महत्व
हमारे जीवन में शिक्षा की तरह ही व्यायाम का विशेष महत्व है. व्यायाम निश्चित समय के अनुसार और नियमित करना चाहिए. शरीर को पुष्ट, सबल और स्फूर्ति देने वाले व्यायाम का चुनाव करने के बाद ही उसे शुरू करना चाहिए.
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि अंग विशेष की दुर्बलता को दूर करने के लिए व्यायाम का चुनाव किया जाता है. व्यायाम का चुनाव कर लेने के बाद एक निश्चित समय पर रोज अभ्यास करना चाहिए.
ऐसा नहीं कि आज समय अभाव के कारण 10 मिनट व्यायाम किया तो दूसरे दिन एक घंटा, व्यायाम का समय धीरे-धीरे बढ़ाते जाना चाहिए. व्यायाम समाप्त होने के बाद खुली हवा में जोर-जोर से सांस लेने से थकावट मिटती है
कुछ व्यायाम तो खेल-खेल में ही हो जाते हैं. घूमना, तेज दौड़ना, तेज चलना, जोर-जोर से सांस लेना आदि भी व्यायाम की ही रूप है. सामान्यता व्यायाम का अर्थ यह है कि शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त संचार तेजी से होता है. शरीर के भीतर विकार जमने नहीं पाता, जिससे शरीर स्वस्थ और सबल बनता है.
व्यायाम के लाभ
व्यायाम शरीर के लिए लाभकारी तभी होता है जब उसे रुचि से मन लगाकर किया जाए. किसी के दबाव में आकर व्यायाम नहीं करना चाहिए. व्यायाम के पहले या बाद में खाना भी उचित नहीं होता इससे शरीर भारी हो जाता है. व्यायाम के लिए मानसिक निश्चितता के साथ शारीरिक हल्कापन भी आवश्यक है. व्यायाम के निम्नलिखित लाभ है
- व्यायाम करने से पाचन शक्ति ठीक से काम करती है.
- व्यायाम करने से शरीर के भीतर विकार जमा नहीं हो पाता.
- व्यायाम करने से मांस-पेशियां पुष्ट और कड़ी बनती है.
- व्यायाम करने से शरीर सबल, पुष्ट और सुडौल बनता है.
- जोर-जोर से सांस लेने से शरीर के भीतर अधिक ऑक्सीजन का प्रवेश होता है इससे खून साफ होकर तेजी से दौड़ता है.
स्वस्थ और सबल शरीर में ही तेज बुद्धि का निवास होता है. मानसिक विकास के लिए शिक्षा और शारीरिक विकास के लिए व्यायाम आवश्यक है. जीवन को सुखी और सार्थक तथा दुख से बचाने के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है. कमजोर आदमी की कोई भी कद्र नहीं होती वह तरह-तरह की बीमारियों का घर होता है. सबल और स्वस्थ आदमी दुख रहित सम्मानित जीवन जीता है
उपसंहार
हमारे दैनिक जीवन में व्यायाम के कई सारे लाभ है. व्यायाम हमारे शरीर की शारीरिक और मानसिक विकास की ओर अधिक बल देता है इसीलिए हमें नियमित ढंग से व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए और अन्य लोगों को भी व्यायाम के लाभ बताने चाहिए
Read More –
- सहशिक्षा पर निबंध और इसके लाभ
- अनुशासन पर निबंध कैसे लिखें
- पुस्तकालय पर निबंध और इसका महत्व
- आदर्श विद्यार्थी पर निबंध
संक्षेप में
दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको व्यायाम के लाभ – Benefits of Exercise in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर कीजिएगा
नई नई जानकारियों को जानने के लिए MDS Blog के साथ जुड़िए जहां की आपको कई तरह की शिक्षात्मक जानकारियां दी जाती है MDS Blog पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद