Educational

D.N.A और R.N.A में अंतर

नमस्कार दोस्तों क्या आप डीएनए-आरएनए में अंतर – Difference between DNA and RNA in Hindi खोज रहे हैं. तो यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी है. इस पोस्ट में आपको डीएनए-आरएनए में अंतर क्या है बताया गया है. चलिए बिना देरी करे हुए जानते हैं –

डीएनए क्या है – What is DNA in Hindi

डीएनए का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोज न्यूक्सिक्लिक एसिड होता है. डीएनए आनुवंशिक सूचना का वाहक होता है. यह लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाता है. अतः इसे आनुवंशिक गुण या जीवन का अणु भी कहते हैं. डीएनए या डीऑक्सीराइबोज न्यूक्सिक्लिक एसिड की खोज फ्रेडरिक मिशर ने कोशिका के केंद्रक में की थी

डीएनए का महत्व – Importance of DNA in Hindi

  • जींस डीएनए के बने होते हैं. डीएनए का मुख्य कार्य आनुवंशिकी सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाना है
  • डीएनए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोशिका के समस्त जैविक क्रियाओं का नियमन करता है
  • डीएनए के द्वारा आरएनए का संश्लेषण होता है और यह प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक होता है
  • डीएनए पर्याप्त रूप से स्थाई होता है इसमें उत्परिवर्तन की संभावनाएं न्यूनतम होती है

डीएनए के प्रकार – Types of DNA in Hindi

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं डीएनए सामान्यता दक्षिणावर्ती डीएनए और वामावर्त डीएनए दो प्रकार के होते हैं और इन्हें पांच भागों में बांटा गया है. इन सभी की संरचना वाटसन एवं क्रिक मॉडल के अनुरूप होती है

  • A-D.N.A (दक्षिणावर्ती डीएनए)
  • B-D.N.A (दक्षिणावर्ती डीएनए)
  • C-D.N.A (दक्षिणावर्ती डीएनए)
  • D-D.N.A (दक्षिणावर्ती डीएनए)
  • Z-D.N.A (वामावर्त डीएनए)

आरएनए क्या है – What is RNA in Hindi

आरएनए का पूरा नाम राइबोन्यूक्लिक एसिड होता है. आरएनए केंद्रक राइबोसोमस व अन्तः द्रव्यी जालिका पर तथा कोशिका द्रव्य में स्वतंत्र रुप में मिलता है. राइबोन्यूक्लिक अम्ल के अणु विभिन्न व्यवस्थाओं में उपस्थित न्यूक्लियोटाइडस की एक पालीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला होती है. आरएनए प्रोटीन संश्लेषण के नियंत्रण के लिए अति आवश्यक है

आरएनए के प्रकार – Types of RNA in Hindi

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं RNA सामान्यता तीन प्रकार के होते हैं

  • संदेशवाहक आरएनए (Messenger RNA) या mRNA
  • स्थानांतरण आरएनए (Transfer RNA) या tRNA
  • राइबोसोमल आरएनए (Ribosomal RNA) या rRNA

डीएनए-आरएनए में अंतर – Difference between DNA and RNA in Hindi

डीएनए-आरएनए में अंतर (Difference between DNA and RNA in Hindi)

डीएनए तथा आरएनए में निम्नलिखित अंतर है –

डीएनए (D.N.A)

आरएनए (R.N.A)

DNA अणु दो पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं से बना होता है

RNA अणु एक पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला से बना होता है

DNA में डीऑक्सिराइबोस शर्करा होती है

RNA में राइबोस शर्करा होती है

DNA कोशिका की समस्त क्रियाओं पर नियंत्रण और नियमन रखता है. इसके अतिरिक्त यह आनुवंशिक पदार्थ भी है

RNA प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करता है तथा RNA कोई आनुवंशिक पदार्थ नहीं होता

DNA के अणु में एडेनिन, ग्वानिन, साइटोसिन और थाइमिन बेस होते हैं

RNA के अणु में थाइमिन के स्थान पर यूरेसिल बेस होते हैं. अर्थात RNA के अणु में एडेनिन, ग्वानिन, साइटोसिन और यूरेसिल बेस होते हैं

DNA स्वयं द्विगुणित होता है. अर्थात यह अपने ही समान DNA तथा RNA उत्पन्न कर सकता है

RNA द्विगुणित नहीं होता है. DNA के अनुलेखन से RNA बनता है

DNA केवल केन्द्रक में पाया जाता है

RNA केंद्रक तथा कोशिकाद्रव्य में भी पाया जाता है

DNA का मतलब डीऑक्सीराइबोज न्यूक्सिक्लिक एसिड होता है

RNA का मतलब राइबोन्यूक्लिक एसिड होता है 

किसी भी सेल के लिए DNA की मात्रा निश्चित होती है

किसी भी सेल के लिये RNA की मात्रा बदल सकती है

संक्षेप में  –

दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको डीएनए-आरएनए में अंतर – Difference between DNA and RNA in Hindi के बारे में जानकारी मिल गई होगी. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए

Read More –

अगर आप नई नई जानकारियों को जानना चाहते हैं तो MDS BLOG के साथ जरूर जुड़िए जहां की आपको हर तरह की नई-नई जानकारियां दी जाती है MDS BLOG पर यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

यह पोस्ट कितनी उपयोगी थी ?

Average rating / 5. Vote count:

अब तक कोई वोट नहीं, इस पोस्ट को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें

MDS Thanks 😃

पोस्ट अच्छी लगी तो सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

हमें खेद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी नहीं थी !

हमें बताएं कि हम इस पोस्ट को कैसे बेहतर बना सकते हैं ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Please allow ads on our site !

Looks like you're using an ad blocker. We rely on advertising to help fund our site.